Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ी! अभी भी ICU में जारी है सुर कोकिला का इलाज

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, लता मंगेशकर की स्वास्थ्य स्थिति खराब हो गई है

अपडेटेड Jan 16, 2022 पर 6:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है

Lata Mangeshkar Health Update: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का अब भी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने रविवार को यह जानकारी दी। 92 वर्षीया गायिका कोरोनावायरस से संक्रमित हैं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण मौजूद हैं। इसके अलावा वह निमोनिया से भी पीड़ित हैं।

इस बीच, समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार लता मंगेशकर की तबीयत खराब हो गई है। फिलहाल उनके पास डॉक्टरों की एक टीम 24 घंटे मौजूद है जो उनकी देखभाल कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनसे किसी को भी मिलने की अनुमति नहीं है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं कर सकता हूं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि उन्हें अभी कितने समय तक आईसीयू में रहने की जरूरत है।


Elon Musk को तेलंगाना के बाद अब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से मिला Tesla कार की मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का ऑफर

मंगेशकर को पिछले सप्ताह 11 जनवरी को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतीत समदानी ने पीटीआई को बताया, ‘‘वह (लता मंगेशकर) अब भी आईसीयू में हैं और उनका इलाज चल रहा है।’’

मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने गुरुवार को कहा था कि गायिका की सेहत पहले से बेहतर हो रही है और उन्होंने मीडिया से परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया। भारतीय सिनेमा जगत में सबसे मशहूर और लोकप्रिय गायकों में से एक लता मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।