दिलजीत दोसांझ को एक फैन से कानूनी नोटिस मिला है, क्योंकि उसे सिंगर के अपकमिंग इंडिया टूर के लिए टिकट नहीं मिला और वो निराश हो गया। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, फैन ने खुद को रिद्धिमा कपूर बताया और वह दिल्ली में लॉ की छात्रा है। कथित तौर पर, अपने कानूनी नोटिस में, उन्होंने टिकट बिक्री प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया और दिल-लुमिनाटी टूर के आयोजकों पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
उनके कानूनी नोटिस के सब्जेक्ट में लिखा था, "दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाती इंडिया टूर के लिए टिकट की कीमतों में हेराफेरी, अनुचित व्यापार प्रथाएं और टिकटों की स्केलिंग।"
कई फैंस ने एक मिनट के भीतर टिकट बुक कर लिए
उन्होंने दावा किया कि भले ही आयोजकों ने टिकट बुकिंग का समय 12 सितंबर, दोपहर 1 बजे घोषित किया था, लेकिन पास 12:59 बजे उपलब्ध कराए गए, जिसके कारण कई फैंस ने एक मिनट के भीतर टिकट बुक कर लिए।
फैंस ने यह भी दावा किया कि उसने अर्ली-बर्ड पास का लाभ उठाने के लिए खासतौर से HDFC क्रेडिट कार्ड लिया था, लेकिन फिर भी वह कॉन्सर्ट टिकट नहीं ले सकीं।
नोटिस में कहा गया, "यह अचानक और संदिग्ध लेनदेन दृढ़ता से हेरफेर और स्केलिंग प्रथाओं की ओर इशारा करता है। अचानक टिकट खत्म होना इशारा करता है कि आपका संगठन आर्टिफिशियल से मांग बढ़ा रहा है और कीमतों में हेरफेर कर रहा है, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत एक गलत ट्रेड प्रैक्टिस है। बढ़ी हुई कीमतों पर दोबारा बेचने के इरादे से टिकटों की स्कैल्पिंग और जमाखोरी की प्रथा उपभोक्ता अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन और बुरे विश्वास का कार्य है।"
नोटिस का नहीं दिया कोई जवाब
दिलजीत के अलावा, Zomato, HDFC बैंक और सारेगामा प्राइवेट लिमिटेड को भी कानूनी नोटिस भेजा गया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाती टूर 10 शहरों में होने वाला बड़ा म्यूजिक फेस्ट होगा। इसकी शुरुआत 26 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी।
दिल्ली के बाद कहा-कहा होगा शो
दिल्ली के बाद, टूर हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी तक जाएगा। शो के टिकट हाल ही में उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन कुछ ही मिनटों में बिक गए।
दिल्ली के लिए, केवल दो टिकट कैटेगरी उपलब्ध थीं, जो 19,999 रुपये (फैन पिट) और गोल्ड (फेज 3) से शुरू होती थीं, जिसकी कीमत 12,999 रुपये थी। दोनों कैटेगरी तुरंत ही लगभग बिक गईं।