आमिर खान बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक है। दर्शक इनके बेहतरीन एक्टिंग और फिल्मों को काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। एक्टर इस समय अपने बेटे जुनैद और खुशी कपूर की आने वाली फिल्म लवयापा को लेकर काफी व्यस्त है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
लवयापा के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर खान ने बताया कि उनके बेटे जुनैद खान फिल्मों के मामले में खुद ही अपने फैसले लेते हैं। एक्टर ने हंसते हुए कहा कि बच्चों को यह समझने की जरूरत है कि वह आमिर खान हैं और उन्हें उनकी बात सुननी चाहिए। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा
काम को लेकर जुनैद ने अब तक मेरी सलाह नहीं ली
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब आमिर खान से पूछा गया कि क्या उनके बेटे जुनैद खान कभी किसी फिल्म स्क्रिप्ट के बारे में उनकी सलाह लेने के लिए उनके पास आए हैं? इस पर आमिर ने कहा, "असल में हम घर पर भी ऐसे ही हैं। काम के मामले में जुनैद अपने फैसले खुद ही लेता है। मैं हमेशा उसके लिए मौजूद हूं, लेकिन वह अभी तक मेरे पास नहीं आया है। एक्टर ने आगे कहा जुनैद ने कभी यह नहीं पूछा, 'पापा, मुझे यह स्क्रिप्ट करनी चाहिए या नहीं?' और मुझे लगता है कि यह अच्छा है कि वह अपने फैसले खुद लेता और उनको लेना भी चाहिए। अगर कभी कोई गलती होती है या फिर चीजें सही होती हैं, तो उनको खुद ही अपने रास्ते पर चलना होगा। यही सही तरीका भी है। लेकिन निश्चित रूप से अगर उनको कभी मेरी सलाह की जरूरत पड़ती है तो मैं हमेशा उसके लिए यहां हूं।"
इंडस्ट्री के बाकी लोगों के बच्चे लेते है सलाह
आमिर खान ने मजाकिया अंदाज में कहा, "उनको यह समझाना पड़ता है कि 'तुम्हारे पापा आमिर खान हैं, कम से कम एक बार तो मेरी बात सुनो!' जग्गू (जैकी श्रॉफ) ने भी टाइगर श्रॉफ को मेरे पास भेजा था। इंडस्ट्री के सभी कलाकार अपने बच्चों को मेरी सलाह लेने के लिए भेजते हैं। लेकिन मेरे अपने बच्चे हैं जो मेरी बात नहीं सुनते। एक्टर ने आगे कहा, घर की मुर्गी दाल बराबर।"
जुनैद खान और खुशी कपूर अपनी पहली फिल्म 'लवयापा' के साथ बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं। रोमांटिक कॉमेडी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित 'लवयापा' फिल्म 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।