Rajpal Yadav In Prayagraj: राजपाल यादव, भारतीय सिनेमा के फेसम कॉमेडियन और टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन रोल करके दर्शकों को खूब हंसाया है। हाल ही राजपाल यादव, हिट फिल्म एक्टर भूल भुलैया-3 में नजर आए थे और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था। वहीं इन सबके बीच राजपाल यादव, महाकुंभ से पहले प्रयागराज पहुंचे, जहां वो फिल्मों से दूर आध्यात्मिक अंदाज में नजर आए।
