Mahesh Babu Father Demise : महेश बाबू के पिता Ghattamaneni Krishna का निधन, CM चंद्रशेखर राव ने दी श्रद्धांजलि

Mahesh Babu Father Demise: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी (Krishna Ghattamaneni) का निधन हो गया है। वो जाने माने तुलुगू एक्टर थे। उन्हें साल 2009 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 9:08 AM
महेश बाबू के पिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Mahesh Babu Father Demise: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी (Krishna Ghattamaneni) का आज सुबह निधन हो गया है। 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। कृष्णा घट्टामनेनी एक जाने-माने तेलुगू सुपरस्टार थे। बता दें कि कुछ ही महीनों पहले महेश बाबू की माता का भी निधन हो गया था। कृष्णा घट्टामनेनी को 2009 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। कृष्णा घट्टामनेनी कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन राजीव गांधी की मृत्यु के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।

हार्ट अटैक से निधन

महेशा बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें इंडस्ट्री में सुपरस्टार कृष्णा के नाम से भी जाना जाता था। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कृष्णा घट्टामनेनी के निधन की खबर से मातम पसरा हुआ है। तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखऱ राव ने उनके निधन पर शोक जताया है। राव ने कृष्णा के फिल्म इंडस्ट्री के योगदान को याद किया। वहीं आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी दिग्गज एक्टर कृष्णा के निधन पर दुख जताया है। महेश बाबू के पिता के निधन की खबर सुनते ही फैंस इमोशनल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स टॉलीवुड के दिग्गज स्टार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


कौन थे कृष्णा घट्टामनेनी

महेश बाबू के पिता कृष्णा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे रहे हैं। कृष्णा का असली नाम घट्टामनेनी शिवा रामा कृष्णा मूर्ति है। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के बुरू पलेम गांव में 13 मई, 1943 में हुआ था। उन्होंने सिर्फ फिल्मों के लिए अपना नाम कृष्णा रखा था। वह एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर होने के साथ साथ राजनेता भी थे। अपने 5 दशक के करियर में वह करीब 350 फिल्मों में नजर आए थे। कृष्णा को पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया था। कृष्णा ने अपना फिल्मी करियर छोटे रोल्स से शुरू किया था। 1961 में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था। बतौर लीड एक्टर वे 1965 में आई फिल्म Thene Manasulu दिखे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।