Maidaan : अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'मैदान' के लिए राहत की खबर है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने राज्य में फिल्म की रिलीज पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। कोर्ट ने अपने एक फैसले में फिल्म के खिलाफ लगे स्क्रिप्ट चोरी के आरोपों को खारिज कर दिया। हाल ही में मैसूर के सेशन कोर्ट में स्क्रिप्ट चोरी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। हालांकि, अब कर्नाटक हाई कोर्ट ने सेशन कोर्ट के फैसले को पलट दिया है। फिल्म मैदान के निर्माता बोनी कपूर और जी स्टूडियोज है।
