Ajay Devgn की Maidaan पर अदालत ने पाबंदी लगा दी है। कल (11 अप्रैल) रिलीज होने जा रही मैदान को अब दर्शक नहीं देख पाएंगे। मैसूर कोर्ट (Mysore Court) के एक आदेश के बाद फिल्म के रिलीज पर स्टे लगाया गया है। कर्नाटक के एक स्क्रिप्टराइटर (Script Writer) ने फिल्म पर कॉपी (Plagiarism) का आरोप लगाया। मैसूर में प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायालय ने अनिल कुमार (Anil Kumar Case) की याचिका को संज्ञान में लेते हुए फिल्म को रिलीज से पहले ही रोक दिया। कथित तौर पर स्क्रिप्टराइटर ने फिल्म मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप लगाया है।
