Anil Mehta Suicide: बिल्डिंग से कूदने से पहले मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने अमृता को किया था फोन, जानें छोटी बेटी से क्या हुई बात
Anil Mehta Dies by Suicide: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने बुधवार 11 सितंबर की सुबह मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने बुधवार सुबह अपने बांद्रा स्थित घर की छठी मंजिल से छत से छलांग लगा दी। इससे पहले उन्होंने अपनी दोनों बेटियों से बात की थी
Anil Mehta Dies by Suicide: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने बुधवार 11 सितंबर को बांद्रा की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली
Malaika Father Anil Mehta Dies by Suicide: बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल कुलदीप मेहता (Anil Kuldip Mehta Suicide) की असामयिक मौत से उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है। 11 सितंबर, 2024 की सुबह खबर आई कि अनिल मेहता मुंबई स्थित अपने बिल्डिंग आयशा मैनर (Ayesha Manor) अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। 62 वर्षीय अनिल मेहता कथित तौर पर शांतिपूर्ण जीवन जी रहे थे। कई लोग उन्हें एक प्यार करने वाले पिता के रूप में देखते थे। मलाइका और अमृता दोनों ही उनके बहुत करीब थीं।
दोनों बहनें अक्सर अपने पिता के साथ समय बिताती थीं। जब भी उनका शेड्यूल होता था, उनसे मिलने जाती थीं। मंगलवार, 10 सितंबर की शाम को पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ था। उस शाम अमृता और मलाइका अरोड़ा को अपने माता-पिता के घर से बाहर निकलते देखा गया था। कुछ ही घंटों बाद उनके पिता की दुखद मृत्यु हो गई। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मेहता बॉलीवुड अभिनेत्री के सौतेले पिता थे।
खुदकुशी से अमृता को किया था कॉल
टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के अनुसार, अनिल मेहता की अपनी छोटी बेटी अमृता अरोड़ा से आखिरी बातचीत खुदकुशी से कुछ घंटे पहले हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनिल ने उस सुबह अमृता को फोन किया था। पुलिस जांच अभी चल रही है। लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अनिल मेहता की मौत आत्महत्या का नतीजा हो सकती है। हालांकि, घटना के पीछे की सटीक परिस्थितियां अभी भी स्पष्ट नहीं हैं। अधिकारी सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं।
Bollywoodlife.com ने दावा किया है कि अनिल अरोड़ा ने मलाइका अरोड़ा को भी फोन लगाया था। उन्होंने कथित तौर पर उनसे बात करते हुए कहा था कि वो अब थक चुके हैं। बताया जा रहा है कि अपनी दोनों बेटियों से बात करने के बाद अनिल अरोड़ा ने अपने घर की छत से छलांग लगा दी।
एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि आत्महत्या करने से ठीक पहले मेहता ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनकी बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा को फोन किया था। उन्होंने कहा था कि वह बीमार और थके हुए हैं। उन्होंने बताया कि जब अनिल ने इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या की तब मलाइका अरोड़ा की मां इमारत की छठी मंजिल के अपने फ्लैट में थीं। अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस का बयान
एक अधिकारी ने बताया कि 62 वर्षीय अनिल मेहता ने सुबह करीब 9 बजे बांद्रा के अलमेडा पार्क इलाके में स्थित 'आयशा मैनर' नामक इमारत की छठी मंजिल से सुबह करीब 9 बजे छलांग लगा दी। वह अपनी पत्नी के साथ यहीं रहते थे। उन्होंने बताया कि घटना के समय मलाइका पुणे में थीं। बाद में, मेहता के परिवार ने एक संयुक्त बयान मेंकहा कि वे उनके निधन से गहरे सदमे में हैं। इस पर मलाइका अरोड़ा, उनकी मां जॉयस और उनकी बहन अमृता ने भी सिग्नेचर किए हैं।
अरोड़ा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए बयान में कहा गया, "हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक सज्जन व्यक्ति, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार इस क्षति से गहरे सदमे में है।"
इसमें कहा गया, "हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से निजता का अनुरोध करते हैं। हम आपकी समझ, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं।" अधिकारी ने बताया कि बांद्रा पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया।