Mamta Kulkarni : 90 के दशक की बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बोल्ड और ग्लैमरस एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली ममता कुलकर्णी, अब बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर आध्यात्मिकता से अपना नाता जोड़ने वाली हैं। ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बन गईं हैं। शुक्रवार को ही उन्होंने अपना पिंडदान किया। इसके बाद उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह कार्यक्रम शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में ही संपन्न होगा।
महामंडलेश्वर बनेंगी ममता कुलकर्णी
बता दें कि इससे पहले ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें जब से सामने आई, तब से कई कयास लगने लगे थे। वहीं अब खबर आ रही है कि वो जूना किन्नर आखाड़े की महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं। 2015 में स्थापित किन्नर अखाड़ा, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में ट्रांसजेंडर लोगों को शामिल करने और मान्यता देने की वकालत करता है। वहीं ममता कुलकर्णी को अपना महामंडलेश्वर नियुक्त करके, अखाड़े का उद्देश्य अपने संदेश को बढ़ाना और इसके प्रभाव को व्यापक बनाना है।
करेंगी पिंडदान और होगा पट्टाभिषेक
महाकुंभ के आयोजन का एक उद्देश्य यह भी होता है कि इसमें नए साधुओं का अखाड़ा प्रवेश और संन्यासियों को नागा दीक्षा दिलवाई जाती है। कुंभ के ही दौरान अखाड़े महंत, श्रीमहंत और महामंडलेश्वर जैसे पद भी देते हैं. इनकी भी एक प्रक्रिया होती है, जिसमें पिंडदान करना और पट्टाभिषेक किया जाना मुख्य होता है।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की माने तो इस बात की जानकारी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने कहा कि, ममता पिछले दो वर्षों से सनातन धर्म से जुड़ने की इच्छा प्रकट कर रही थीं। पहले वह जूना अखाड़ा में शिष्या थीं और फिर किन्नर अखाड़ा के संपर्क में आईं। उन्होंने अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें इसकी प्रक्रिया और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। पिछले महीने एएनआई से बातचीत में ममता कुलकर्णी ने कहा था कि, "मैं बॉलीवुड के लिए वापस नहीं आई हूं और मैं बतौर अभिनेत्री वापसी करने की योजना नहीं बना रही हूं।" बता दें कि फिलहाल वह 25 साल के बाद भारत लौटीं हैं।
फिर ममता कुलकर्णी गैंगस्टर विक्रम गोस्वामी के प्यार में ऐसी पड़ीं कि उनका अच्छा-खासा करियर बर्बाद हो गया। ममता कुलकर्णी ने गैंगस्टर विक्रम गोस्वामी से शादी करली और ये दोनों देश छोड़कर दुबई चले गए थे। बता दें कि विक्रम गोस्वामी से पहले ममता कुलकर्णी का नाम दाउद इब्राहिम के गुर्गे छोटा राजन से भी जुड़ चुका था।