टीवी की दुनिया का फेमस रियल्टी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का 17वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। लंबे वक्त से यह शो पर्दे से दूरी बना चुके सेलेब्स के वापसी करने का जरिया भी रहा है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) के इस शो में पूजा भट्ट से लेकर शमिता शेट्टी जैसे कई सारे कलाकार फैंस के सामने आपना कमबैक कर चुके हैं। उन सभी को ऑडियंस का भरपूर प्यार भी मिला था। अब ऐसी अफवाहें और अटकलें हैं कि इस शो के 17वें सीजन में 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी नजर आ सकती हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हैंडल बिग बॉस तक के मुताबिक ममता कुलकर्णी इस साल शो में हिस्सा ले सकती हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूजा भट्ट, तनीषा मुखर्जी, शमिता शेट्टी, रिमी सेन और साजिद खान जैसे नामों के बाद इस सीजन बिग बॉस में एक और एक्ट्रेस शो में आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने बिग बॉस 17 में आने के लिए ममता कुलकर्णी को अप्रोच किया है। ममता 90 के दशक की पॉपुलर लेकिन बेहद विवादित एक्ट्रेस थीं। ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी हिट 'करण अर्जुन' दी थी।
विवादों से जुड़ा रहा है ममता का नाम
मैगजीन में टॉपलेस पोज देने से लेकर उनके बोल्ड बयानों और विवादित निजी जिंदगी तक, ममता का नाम विवाद के साथ हमेशा जुड़ा रहा है। ममता ने 2003 में अभिनय छोड़ दिया और योगिनी बन गईं। वहीं इस खबर पर लोगों की तरफ से अलग अलग तरह के रिएक्शन दिए जा रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि बिग बॉस में उनका किरदार देखने लायक होना किरदार देखने लायक होगा। बिग बॉस 17 के अपडेटेड प्रोमो के मुताबिक, शो का प्रीमियर 15 अक्टूबर, रविवार को रात 9 बजे होगा।