टीवी की दुनिया का फेमस रियल्टी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का 17वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। लंबे वक्त से यह शो पर्दे से दूरी बना चुके सेलेब्स के वापसी करने का जरिया भी रहा है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) के इस शो में पूजा भट्ट से लेकर शमिता शेट्टी जैसे कई सारे कलाकार फैंस के सामने आपना कमबैक कर चुके हैं। उन सभी को ऑडियंस का भरपूर प्यार भी मिला था। अब ऐसी अफवाहें और अटकलें हैं कि इस शो के 17वें सीजन में 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी नजर आ सकती हैं।
