Mamta Kulkarni: 90 के दशक की बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। आज से करीब तीस साल पहले ममता कुलकर्णी ने जब सिनेमा जगत में कदम रखा तो बहुत ही जल्द ही वह पूरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली। वहीं अब उन्होंने आध्यात्म का रास्ता अपना कर सबको चौंका दिया। महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपाधि दी और उसके बाद काफी विवाद हुआ। महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के सात दिनों के बाद उनसे ये पद छीन लिया गया।