Manoj Bajpayee Birthday: मनोज वाजपेयी ने की दो शादी, फिर इस अभिनेत्री ने बदल दी तकदीर

Manoj Bajpayee Birthday: मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाते हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के मशहूर और प्रतिभावान अभिनेताओं में होती है। मनोज बाजपेयी हर साल 23 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। किसान बेटे मनोज के लिए यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था

अपडेटेड Apr 23, 2024 पर 1:50 PM
Manoj Bajpayee Birthday: मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के वेस्ट चंपारण के बेलवा गांव में हुआ था।

Manoj Bajpayee Birthday: बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी आज (23 अप्रैल 2023) अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें टैंलेंट का पावर हाउस कहा जाता है। अपने तीन दशक के करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं। अपनी जबरदस्त अदाकारी से मनोज ने हर किसी का दिल जीतने की कोशिश की है। मनोज बाजपेयी का डंका बॉलीवुड से लेकर ओटीटी पर खूब बज रहा है। बिहार में जन्में मनोज आज सफलता के शिखर पर हैं। वो हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। एक समय ऐसा भी था जब उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियां बटोर रही थी।

मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के वेस्ट चंपारण के बेलवा गांव में हुआ था। उनके पिता किसान थे। मनोज बचपन से ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखते थे। उनके माता-पिता ने उनका नाम गुजरे जमाने के सुपरस्टार मनोज कुमार के नाम पर रखा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं अमिताभ बच्चन का फैन था, उनके जैसा बनना चाहता था। 9 साल की उम्र में मुझे पता चल गया था कि अभिनय ही मेरी किस्मत है।

मनोज बाजपेयी 5 भाई बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। बात करें शादीशुदा जिंदगी की तो अपने संघर्ष के दिनों में उन्होंने दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी। परिवार ने यह शादी अरेंज मैरिज कराई थी। लेकिन, स्ट्रगलिंग करियर के बीच 1994 में बैन्डिट क्वीन के जरिए मनोज को पहला ब्रेक मिला। इधर किस्मत भी साथ नहीं दे रही थी। ऐसे में मनोज संघर्षों वाला जीवन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद 1995 में पत्नी ने मनोज का साथ छोड़ दिया। दोनों का तलाक हो गया।


Manoj Bajpayee Birthday: इस एक्ट्रेस से मनोज बाजपेयी की बदल किस्मत

फिर मनोज की मुलाकात शबाना रजा से हुई। दोनों की जैसे ही नजरें मिली तो एक दूसरे के दिल की धड़कन तेज हो गई। इसके बाद यह मुलाकात जल्द ही दोस्ती में बदल गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूजे के करीब आ गए। फिर तो जैसे मानों समय का चक्र घूमने लगा और मनोज की तरक्की का कारवां चल पड़ा हो। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए और करीब 7 साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। शबाना का नाम नेहा है। अपने निजी जीवन के बारे में बात करना कम पसंद करने वाले मनोज और नेहा अपनी शादी से बेहद खुश हैं। मनोज और नेहा की एक बेटी भी है, जिसका नाम एवा नायला है।

Manoj Bajpayee Birthday: इस अभिनेत्री से जुड़ा था नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का नाम भी मनोज बाजपेयी के साथ जुड़ा था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों के लिंकअप की खबरें थीं। हालांकि मनोज बाजपेयी पहले से शादीशुदा थे। बाद में इन सारी अफवाहों पर विराम लग गया था।

ड्रामा क्वीन एक्ट्रेस राखी सावंत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! पूर्व पति आदिल खान का दावा- SC ने खारिज की जमानत याचिका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।