Get App

मनोज बाजपेयी ने 170 करोड़ नेटवर्थ के दावे को किया खारिज, बोले - भगवान की दया से…

मनोज बाजपेयी सत्या, आरक्षण, दफैमिली मैन, अलीगढ़, बुधिया सिंह जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते रहे हैं। बॉलीवुड में हर बीते हुए साल के साथ उन्होंने कामयाबी की नई सीढ़ियों को चढ़ा है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स उनकी कमाई को लेकर कई तरह के खुलासे करती हैं। ऐसा ही एक दावा मनोज बाजपेयी को लेकर किया गया जिससे इनकार करते हुए एक्टर ने असलियत बताई

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2023 पर 4:30 PM
मनोज बाजपेयी ने 170 करोड़ नेटवर्थ के दावे को किया खारिज, बोले - भगवान की दया से…
मनोज बाजपेयी ने अपनी नेटवर्थ को लेकर मीडिया में बयान दिया है और 170 करोड़ की नेटवर्थ को गलत बताया

मनोज बाजपेयी 3  दशकों से बॉलीवुड में सक्रिय एक मंझे हुए कलाकार हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कलाकार का अपना एक स्ट्रगल रहा है। खुद मनोज बाजपेयी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र कई बार इंटरव्यू के दौरान किया है। आए दिन मनोज बाजपेयी को लेकर मीडिया में अलग-अलग तरह की अफवाहें सुनने को मिलती हैं। इन दिनों मनोज बाजपेयी की नेटवर्थ को लेकर खबरें सर्कुलेट की जा रही हैं। कई मीडिया हाउसेस ये दावा कर रहे हैं कि मनोज बाजपेयी की नेटवर्थ तकरीबन 170 करोड़ रुपए है।

नेटवर्थ को लेकर किया खुलासा

एक इंटरव्यू के दौरान जब मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि क्या आपकी नेटवर्थ 170 करोड़ है। इस पर एक्टर काफी हैरान हुए। मनोज बोले कि क्या सच में 'अलीगढ़' और 'गली गुलियां' जैसी फिल्मों से इतना पैसा कमाया जा सकता है। फिर इस दावे को खारिज करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि भगवान की दया से मेरे पास इतना पैसा है कि मैं और मेरी बीवी शबाना रजा आराम से रह सकते हैं और साथ ही हम कई सालों तक अपनी बेटी का भी ख्याल रख सकते हैं।

मनोज बाजपेयी जीते हैं सिंपल लाइफ

मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो दूसरे सेलेब्स के विपरीत आज भी मुंबई के लोखंडवाला और अंधेरी जैसे इलाकों में रहते हैं। 'मैंने हमेशा कहा है कि मैं इस फिल्म इंडस्ट्री के मिडिल में नहीं रहना चाहता मैं इसकी बाउंड्री पर बैठकर काम करना चाहता हूं और यह फैसला मैंने खुद अपने लिए लिया है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी 'सिर्फ एक बंदा काफी है' फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस साल की शुरुआत 'गुलमोहर' से हुई और इसके बाद वो एक ड्रामा थ्रिलर सीरीज 'सूप और पहाड़ों' में भी नजर आएंगे। मनोज बाजपेयी ने अब तक कई क्लासिक परफॉर्मेंसे दी हैं लेकिन 'द फैमिली मैन' की वजह से उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें