Adipurush के लेखक ने मांगी माफी, दर्शकों ने मनोज मुंतशिर के माफीनामे को किया रिजेक्ट

मनोज मुंतशिर ने Adipurush को लेकर पहले ही अपनी मुसीबतें बढ़ा ली थीं, जब उन्होंने कहा था कि हनुमान जी भगवान नहीं थे, बल्कि राम भक्त थे। उन्हें हमने भगवान बनाया। इसके बाद वो जनता के निशाने पर आ गए थे। बाद में उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था और सुरक्षा की मांग भी की थी।

अपडेटेड Jul 08, 2023 पर 4:01 PM
Manoj Muntashir अपने ट्वीट में लिखते हैं, 'मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म 'आदिपुरुष' से जन भावनाएं आहत हुई हैं।'

'आदिपुरुष' के डायलॉग लिखने के बाद से राइटर मनोज मुंतशिर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब लेखक मनोज ने हाथ जोड़कर जनता से अपनी गुस्ताखी की माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया जिसमें उन्होंने भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से बिना शर्त माफी मांगी है। मनोज मुंतशिर मानते हैं कि फिल्म से जन भावनाएं आहत हुई हैं। मनोज मुंतशिर के माफी के शब्दों की भी लोग बहुत आलोचना कर रहे हैं।

ट्वीट में मनोज मुंतशिर ने क्या कह दिया

Manoj Muntashir अपने ट्वीट में लिखते हैं, 'मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म 'आदिपुरुष' से जन भावनाएं आहत हुई हैं। अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से मैं हाथ जोड़ कर बिना शर्त माफी मांगता हूं। भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!’

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास


मनोज मुंतशिर के माफी मांगते ही यूजर्स ने उनकी क्लास लगाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- 'डायलॉग लिखने से पहले सोचना था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तू अवसरवादी है।' एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि 'तू हमारी क्षमा के लायक नहीं है।' Adipurush के डायलॉग्स को लेकर शुरू से ही हंगामा जारी है। खासतौर पर हनुमान जी के किरदार के लिए लिखे गए डायलॉग कुछ ज्यादा ही आधुनिक थे। बवाल मचने के बाद मेकर्स ने कुछ डायलॉग्स बदल भी दिए थे। हालांकि फिर भी फिल्म का जादू नहीं चल पाया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।