Met Gala 2023: केरल के कारीगरों ने बनाया था मेट गाला का खास कारपेट, 60 दिनों में किया था तैयार

इस बार के मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि इस बार का मेट गाला मेड इन इंडिया कार्पेट की वजह से भी खासा सुर्खियों में रहा। मेट गाला इवेंट के दौरान इसमें हिस्सा लेने वाले सेलिब्रिटीज के अलावा फर्श पर बिछे लाल और नीले रंग के कार्पेट ने भी खासी सुर्खियां बटोरीं। इवेंट के दौरान नीले और लाल रंग के इस बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश कार्पेट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया

अपडेटेड May 02, 2023 पर 11:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मशहूर फैशन इवेंड मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया गया था

मशहूर फैशन इवेंड मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया गया था। इस इवेंट दुनिया भर के फेमस हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस बार के मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि इस बार का मेट गाला मेड इन इंडिया कार्पेट की वजह से भी खासा सुर्खियों में रहा। मेट गाला इवेंट के दौरान इसमें हिस्सा लेने वाले सेलिब्रिटीज के अलावा फर्श पर बिछे लाल और नीले रंग के कार्पेट ने भी खासी सुर्खियां बटोरीं। इवेंट के दौरान नीले और लाल रंग के इस बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश कार्पेट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

भारत में बनाया गया है ये कार्पेट

इस कार्पेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मेड इन इंडिया है। जी हां मेट गाला इवेंट में बिछाया गया ये कार्पेट केरल के कारीगरों ने तैयार किया है। इस कार्पेट का विजन जापानी आर्किटेक्ट टाडो आंडो ने तैयार किया था। जिसे कि केरल के Neytt by Extraweave के कारीगरों ने कुल 60 दिनों में तैयार किया। इस कार्पेट का डिजाइन हाउस केरल के अलप्पुझा में है।

In Pics: कैलिफोर्निया में खूबसूरत फूलों से खिली 50 एकड़ में फैली कार्ल्सबैड की घाटी, देखें मनमोहक तस्वीरें


इस मटेरियल से बनाया गया कालीन

इस कार्पेट को बनाने के काम का नेतृत्व सिवान संतोष और निमिषा श्रीनिवास ने किया। इसे सिसाल फाइबर से बनाया गया और इसे यूएसए के जिजाइनरों ने पेंट किया। फर्म ने मेट गाला से जुड़ी स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया था। इस स्टोरी में उनकी तरफ से डिजाइन किए गए कालीन पर कई सारी मशहूर हस्तियों की तस्वीरें शामिल थीं।

ये फेमस हस्तियां हुईं इवेंट में शामिल

इस बार के मेट गाला इवेंट में कुछ फेमस हस्तियां जैसे कि किम कार्दशियन, रिहाना, डोजा कैट, लेडी गागा, बेयोन्से और टेलर स्विफ्ट ने भी हिस्सा लिया। मेट गाला 2023 की थीम दिवंगत डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को समर्पित थी, जो चैनल के क्रिएटिव डायरेक्टर भी थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।