पंकज त्रिपाठी और अली फजल की मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। मिर्जापुर सीजन 3 कल यानी 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। बदला लेने और सत्ता पर कब्जा करने की यह कहानी साल 2018 में शो के पहले सीजन के साथ शुरू हुई थी। इसने पंकज त्रिपाठी जैसे दमदार एक्टर को घर-घर में मशहूर कर दिया था। त्रिपाठी इसके पहले सिर्फ छोटे शहर के विलेन के किरदार के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा नेटफ्लिक्स के 'सेक्रेड गेम्स' के साथ इस शो ने भारत में माफिया-थीम वाली वेब सीरीज की लहर शुरू कर दी है।
