Mirzapur season 3 : अगर आपको भी मिर्जापुर के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है तो आपके लिए जरूरी खबर है। तीन साल के लंबे इंतज़ार के बाद इस वेबसीरीज का तीसरा सीजन आखिरकार 5 जुलाई को सुबह 12 बजे रिलीज होने वाला है। आप इसे वेबसीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। बता दें कि इस वेबसीरीज के पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। मिर्जापुर का पहला सीजन साल 2018 में रिलीज किया गया था और यह काफी हिट हुआ था। इस शो ने पंकज त्रिपाठी, जिन्हें वेबसीरीज में कालीन भाई के किरदार में देखा गया, को घर-घर में मशहूर बना दिया।
