बॉलीवुड के महानायक के नाम से फेमस अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों खूब मस्ती कर रही हैं। नव्या नवेली इन दिनों बिजनेसमैन वी आर यूथ और लोरियल इंडिया की तरफ से ऑर्गनाइज्ड किए गए "यू ग्रो गर्ल" नाम के रोड शो की तरफ से आठ शहरों के 25 कॉलेजों की यात्रा पर हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी और मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज का दौरा करने के बाद नव्या ने बेंगलुरु के दौरे पर भी गई थीं। बेंगलुरु में उन्होंने IIM बेंगलुरु की विजिट पर गई थीं। यहां पर नव्या ने थ्री इडियट के एक सीन को भी रिक्रिएट किया।
नव्या ने कैप्शन में लिखा थ्री इडीयट का डायलॉग
नव्या ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो को भी शेयर किया। उन्होंने इस फोटो पर थ्री इडियट फिल्म का फेमस डायलॉग "जहाँपनाह! तुस्सी ग्रेट हो" कैप्शन भी लिखा। इसके अलावा नव्या नवेली नंदा ने वी आर यूथ के को-फाउंडर निखिल तनेजा के साथ आईआईएम बेंगलुरु के एनुअल बिजनेस समिट "विस्टा" में भी भाग लिया। दोनों ने कई छात्रों के साथ बिजनेस, सेल्फ डेवलपमें और सोशल चेंज के मुद्दों के बारे में बात की। छात्रों ने इस दौरान "स्टैंड अप" नाम के एंटी स्ट्रीट हरैसमेंट ट्रेनिंग भी भाग लिया।
नव्या ने लिये डोसा के मजे
इसके बाद नव्या बेंगलुरु के फेमस रेस्टोरेंट द रामेश्वरम कैफे में भी गईं। यहां पर नव्या ने डोसा का लुत्फ उठाया। इस दौरान नव्या ने सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो और फोटो को भी शेयर किया। उनकी पोस्ट को नव्या की सहेली और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी लाइक किया है। इस दौरान नव्या ने दिल्ली और मुंबई की जर्नी की फोटोज को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 25 साल की नव्या प्रोजक्ट नवेली की कोफाउंडर भी हैं। यह एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन है जो कि महिलाओं के लिए समान अधिकारों और उनकी सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्रता के लिए काम करता है।