VIDEO: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को वर्सोवा में अपने ही घर में नहीं मिली एंट्री, बीमार मां से जा रहे थे मिलने, देखें वीडियो

Nawazuddin Siddiqui: वायरल वीडियो में नवाज अपने घर में घुसने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके भाई फैजुद्दीन ने उन्हें रोक दिया। News18.com को सूत्रों ने बताया कि नवाजुद्दीन गुरुवार रात अपनी मां से मिलने के लिए बंगले पर पहुंचे थे। नवाजुद्दीन अपनी मां से मिलने के लिए घर में एंट्री करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उन्हें फैजुद्दीन और कुछ अन्य लोगों ने रोक लिया

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन जब वर्सोवा स्थित अपने बंगले पर बीमार मां से मिलने पहुंचे तो उनके भाई फैजुद्दीन ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया

एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को मुंबई में उनके बंगले में प्रवेश करने और अपनी बीमार मां से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी मां से मिलने वर्सोवा स्थित बंगले पर पहुंचे थे, जहां अभिनेता के भाई फैजुद्दीन (Faizuddin) ने उन्हें बाहर ही रोक दिया और घर के अंदर नहीं जाने दिया। उनकी पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन के विवाद के चलते मां की तबीयत लगातार बिगड़ रही है, इसी को देखते हुए नवाज उनसे मिलने पहुंचे थे। लेकिन वहां से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

वायरल वीडियो में नवाज अपने घर में घुसने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके भाई फैजुद्दीन ने उन्हें रोक दिया। News18.com को सूत्रों ने बताया कि नवाजुद्दीन गुरुवार रात अपनी मां से मिलने के लिए बंगले पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नवाजुद्दीन की मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब है।

नवाज़ुद्दीन ने अपनी मां से मिलने के लिए घर में एंट्री करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वह मास्क पहने हुए थे। हालांकि, उन्हें फैजुद्दीन और कुछ अन्य लोगों ने रोक लिया। जब नवाज़ुद्दीन ने इस मुद्दे पर चर्चा करने और उन्हें अंदर आने देने के लिए मनाने की कोशिश की, तो कई लोग इकट्ठा हुए और नवाज़ुद्दीन से प्रवेश न करने का अनुरोध किया।


लोग नवाज को यह कहते भी सुने गए कि उन्हें घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। वहां मौजूद पत्रकारों ने जब फैजुद्दीन से पूछा कि उन्होंने नवाज को अंदर जाने से क्यों रोका? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'नवाज भाई की पत्नी आलिया ने उनके ऊपर रेप का केस दर्ज कराया है। अम्मी इन बातों से बहुत परेशान हैं, डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें आराम की जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने नवाज भाई से कहा कि अभी अम्मी की तबीयत ठीक नहीं है, और आपका भी मामला कोर्ट में चल रहा है। हम नहीं चाहते कि वो कोई स्ट्रेस लें, इसलिए उन्हें अभी मिलने से मना कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी आलिया ने क्रूरता और घरेलू हिंसा का लगाया आरोप, कहा- एक सप्ताह से जुल्म ढा रहे हैं ससुरालवाले

फैजुद्दीन ने कहा कि नवाज भाई को जब पता चला कि मां की तबीयत खराब है तो वो देहरादून से भागते-भागते आए, लेकिन अम्मी की तबीयत को देखते आलिया और नवाज भाई दोनों को उनसे दूर रखा गया है। हालांकि, उनके बच्चों को अपनी दादी से मिलने की कोई मनाही नहीं है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच कानूनी जंग जारी है। आलिया का कहना है कि नवाज ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जबकि नवाज का तर्क है आलिया ने ये सब उनके बंगले को हड़पने के लिए किया है। आलिया ने नवाजुद्दीन पर रेप का केस भी दर्ज कराया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।