Netflix July OTT Releases: मानसून और पकौड़ों के साथ जुलाई में नेटफ्लिक्स पर देखिए ये 6 नए शो

Netflix July OTT July Releases: इस साल जुलाई में नेटफ्लिक्स 6 ऐसे शो और फिल्में लेकर आ रहा है जिसका इंतजार लंबे समय से रहा है। आप भी देखिए पूरी लिस्ट और अपनी पसंद के शो का मजा लीजिए। इसमें एक हिंदी कॉमेडी फिल्म भी है जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 3:20 PM
जुलाई में देखिए नेटफ्लिक्स पर ये खास 6 शो

Netflix July OTT Releases: गर्मी की छुट्टियां खत्म हो रही हैं और ऐसे में जब बच्चे अपने स्कूल में बिजी होंगे तो आपके पास Binge Watch करने के लिए खूब वक्त होगा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि जुलाई में Netflix के पिटारे में आपके लिए क्या है जो आपको पूरी तरह बांध कर रख सकता है।

Netflix July OTT Releases-July '24

Wild Wild Punjab


यह फिल्म खन्ने की है जिसका किरदार वरुण शर्मा निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि खन्ने का दिल टूट चुका है और वो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की शादी पर उससे मिलने का प्लान बानते हैं। खन्ने एक फाइनल क्लोजर के लिए अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से मिलने का प्लान बनाते हैं। खन्ने को उनके दोस्त अरोड़े (सन्नी सिंह), जैनू (जस्सी गिल), और हनी पाजी (मंजोत सिंह) का पूरा सपोर्ट होता है। इस दिलचस्प यात्रा में उनके साथ राधा (पत्रालेखा) और मीरा (इशिता राज) भी हैं। इस दिलचस्प सफर में आगे क्या होता है वही इस फिल्म का असली मजा है। वरुण शर्मा की यह फिल्म 10 जुलाई को Netflix पर रिलीज हो रही है।

Sweet Home Season 3

लंबे समय से जिस शो का इंतजार Netflix पर चल रहा था उसका तीसरा सीजन अब आ रहा है। Sweet Home के तीसरे सीजन में मॉनस्टर और इनसानों की लड़ाई दिखाई गई है। यह सीरीज एक्सक्लूसिवली नेटफ्लिक्स पर 19 जुलाई को प्रीमियर होने वाली है।

Skywalkers: A Love Story

नेटफ्लिक्स पर जुलाई में एक और डॉक्यूमेंट्री आ रही है। इसका नाम है Skywalkers: A Love Story. यह फिल्म एक डेयरडेविल कपल की है जो ट्रैवल करते हैं और दुनिया भर की ऊंची ऊंची इमारतों पर चढ़ते हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

Find Me Falling

यह एक रोमांटिक फिल्म है जो एक रॉकस्टार के करियर रिवाइव करने की कहानी है। किस तरह वो अपने सफर में नए और अंजान लोगों से मिलता है। यह फिल्म भी 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

The Decameron Season 1

यह एक हिस्टोरिकल कॉमेडी सिरीज है जो ब्लैक डेथ आउटब्रेक के दौरान के हास्य वाले माहौल को दिखाता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे अपर कास्ट के लोग इस मुश्किल समय में अपनी जान बचा रहे थे। यह सिरीज 25 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।