Get App

Netflix July OTT Releases: मानसून और पकौड़ों के साथ जुलाई में नेटफ्लिक्स पर देखिए ये 6 नए शो

Netflix July OTT July Releases: इस साल जुलाई में नेटफ्लिक्स 6 ऐसे शो और फिल्में लेकर आ रहा है जिसका इंतजार लंबे समय से रहा है। आप भी देखिए पूरी लिस्ट और अपनी पसंद के शो का मजा लीजिए। इसमें एक हिंदी कॉमेडी फिल्म भी है जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2024 पर 3:20 PM
Netflix July OTT Releases: मानसून और पकौड़ों के साथ जुलाई में नेटफ्लिक्स पर देखिए ये 6 नए शो
जुलाई में देखिए नेटफ्लिक्स पर ये खास 6 शो

Netflix July OTT Releases: गर्मी की छुट्टियां खत्म हो रही हैं और ऐसे में जब बच्चे अपने स्कूल में बिजी होंगे तो आपके पास Binge Watch करने के लिए खूब वक्त होगा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि जुलाई में Netflix के पिटारे में आपके लिए क्या है जो आपको पूरी तरह बांध कर रख सकता है।

Netflix July OTT Releases-July '24

Wild Wild Punjab

यह फिल्म खन्ने की है जिसका किरदार वरुण शर्मा निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि खन्ने का दिल टूट चुका है और वो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की शादी पर उससे मिलने का प्लान बानते हैं। खन्ने एक फाइनल क्लोजर के लिए अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से मिलने का प्लान बनाते हैं। खन्ने को उनके दोस्त अरोड़े (सन्नी सिंह), जैनू (जस्सी गिल), और हनी पाजी (मंजोत सिंह) का पूरा सपोर्ट होता है। इस दिलचस्प यात्रा में उनके साथ राधा (पत्रालेखा) और मीरा (इशिता राज) भी हैं। इस दिलचस्प सफर में आगे क्या होता है वही इस फिल्म का असली मजा है। वरुण शर्मा की यह फिल्म 10 जुलाई को Netflix पर रिलीज हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें