'मुझसे कंपटीशन नहीं कर सकते...' नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दर्ज किया मानहानि का मुकदमा

मीडिया संगठनों पर जैकलीन फर्नांडीज के बयानों को "बढ़ावा देने और प्रसारित करने" का आरोप लगाया। फतेही ने आगे दावा किया कि दूसरे अभिनेता और मीडिया संगठन "एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे थे।"

अपडेटेड Dec 12, 2022 पर 10:15 PM
नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दर्ज किया मानहानि का मुकदमा

बॉलीवुड (Bollywood) अदाकारा नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए आज साथी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और 15 मीडिया घरानों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने मीडिया संगठनों पर फर्नांडीज के बयानों को "बढ़ावा देने और प्रसारित करने" का आरोप लगाया। फतेही ने आगे दावा किया कि दूसरे अभिनेता और मीडिया संगठन "एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे थे।"

उन्होंने अपने वकील के जरिए दायर की याचिका में कहा, "शिकायतकर्ता का वित्तीय, सामाजिक और व्यक्तिगत पतन करने के लिए आरोपी नंबर 1 (जैकलीन फर्नांडीज) की तरफ से एक साजिश रची गई थी।"

याचिका में कहा गया है, "उनके तेजी से बढ़ते करियर के कारण साफ तौर से उनके प्रतिद्वंद्वियों को काफी घबराहट हो रही थी। खासकर वे, जो उनके साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे थे।"


इसमें कहा गया, "यह साफ होना शुरू हो गया है कि ये प्रतिद्वंद्वी इंडस्ट्री में शिकायतकर्ता के साथ निष्पक्ष रूप से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते थे, इसलिए उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश करना शुरू कर दिया है, जिससे उसे काम का नुकसान होगा और इसलिए इंडस्ट्री में उसके प्रतिद्वंद्वियों के लिए आगे के रास्ते खुल जाएंगे।"

फिल्म "RRR" का विदेशों में जलवा कायम, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में मिला 2 नॉमिनेशन

ये मामला उन बयानों को लेकर दर्ज कराया, जो केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से जांच की जा रही 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले से जुड़े हुए हैं, जिसमें महाठग सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है।

दोनों एक्ट्रेस को जांच एजेंसियों की तरफ से तलब किया गया है। जैकलीन फर्नांडीज को इस मामले में एक आरोपी के बनाया गया है। जांच में सामने आया कि उन्हें ठग से कई महंगे-महंगे गिफ्ट मिले थे।

साथ ही नोरा फतेही को भी सुकेश से तोहफे मिले थे। हालांकि, 2 दिसंबर को अपना बयान दर्ज कराने के बाद प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर से बाहर आने पर उन्होंने सुकेश से कोई भी गिफ्ट लेने से इनकार किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।