Get App

OMG 2 को मिलने जा रहा है ‘A सर्टिफिकेट’, बिना किसी काट-छांट के इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज

OMG 2 2012 में आई परेश रावल की OMG का सीक्वल है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम भी नजर आएंगे। फिल्म सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। फिल्म सनी देओल की गदर 2 और रजनीकांत की जेलर के साथ क्लैश हो रही है। ऐसे में देखना है कि क्या फिल्म दर्शकों के दिल में जगह बना पाएगी। फिलहाल सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किए जाने का फरमान जारी कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2023 पर 9:23 AM
OMG 2 को मिलने जा रहा है ‘A सर्टिफिकेट’, बिना किसी काट-छांट के इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज
अमित राय की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया जा रहा है।

OMG 2 Trailer release: सेंटर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पास जबसे OMG 2 रिव्यु के लिए गई है तबसे फिल्म की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दी हैं। फिल्म के रिलीज होने के दस दिन पहले ही अब खबर है कि अमित राय की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया जा रहा है। यानि फिल्म को 18 साल से बड़े लोग ही देख पाएंगे। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के सीन काटने से तो इनकार कर दिया है लेकिन कुछ जगहों पर फिल्म में मोडिफिकेशन जरूर की जाएगी। कुछ सीन्स, डायलॉग्स में बदलाव के बाद ही फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

मेकर्स फिल्म को करना चाहते हैं समय पर रिलीज

मेकर्स OMG 2 के रिलीज की तारीख और आगे नहीं खिसकाना चाहते हैं। फिल्म का ट्रेलर भी 3 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। OMG 2 अब 11 अगस्त को ही रिलीज की जाएगी इसके साथ ही मेकर्स फिल्म की प्रमोशन भी शुरू करने जा रहे हैं। दो दिनों के भीतर ट्रेलर भी सामने आ जाएगा जिसका रिस्पांस देखने के बाद ही फिल्म की सक्सेस का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि मेकर्स फिल्म को U/A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करवाना चाहते थे लेकिन उसके लिए उन्हें कई सीन काटने पड़ते और अक्षय के शिव अवतार को भी बदलना पड़ता। आखिर में मेकर्स CBFC के फैसले के सामने झुक गए और थोड़ी-बहुत मोडिफिकेशंस के साथ ही फिल्म को A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज कर रहे हैं। दरअसल आदिपुरुष को लेकर हुए विवाद के बाद से सेंसर बोर्ड लोगों के विरोध से थोड़ा बचना चाहता है।

फिल्म को देखने के लिए फैंस बेताब

OMG 2 2012 में आई परेश रावल की OMG का सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। फिल्म सनी देओल की गदर 2 और रजनीकांत की जेलर के साथ क्लैश हो रही है। ऐसे में देखना है कि क्या फिल्म दर्शकों के दिल में जगह बना पाएगी। फिलहाल फिल्म के गानों ने हर तरफ धूम मचा रखी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें