Orry Controversy : हमेशा बॉलीवुड सितारों के साथ दिखाई देने वाले ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी मुश्किल में फंस गए हैं। ओरी, माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन वहां एक बड़ी गलती कर बैठे। अब हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। रियासी जिले के एसपी ने साफ कहा है कि ओरी को अरेस्ट किया जाएगा। ओरी ने कटरा के एक होटल में शराब पीते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद कटरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। उनके साथ आठ और लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है।