Oscars 2024: Jimmy Kimmel को फिर से मिला मौका, लगातार दूसरे साल Oscars को करेंगे होस्ट

जिमी किमेल (Jimmy Kimmel) ऑस्कर समारोह की शान बढ़ाएंगे और होस्ट करेंगे अवार्ड सेरेमनी में लगातार दूसरे साल और कुल मिलाकर चौथी बार जिमी अवार्ड को होस्ट करते हुए नजर आएंगे

अपडेटेड Mar 09, 2024 पर 9:01 PM
Jimmy Kimmel लगातार दूसरे साल Oscars को करेंगे होस्ट

Oscars Awards का हर साल लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दुनिया भर के लोग इस एक दिन का इंतजार करते हैं क्योंकि इस दिन फिल्मी जगत से जुड़े दुनिया की बेहतरीन काम के लिए अवार्ड दिया जाता है। अब एक बार फिर से वक्त आ गया है, जब कलाकारों को ऑस्कर अवार्ड दिया जाएगा। वहीं इसकी होस्टिंग को लेकर भी अब एक अपडेट सामने आ चुका है। भारतीय दर्शक ऑस्कर शो को 11 मार्च को सुबह 4 बजे से लाइव देख सकते हैं। भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्नी+ हॉटस्टार पर इसको देखा जा सकता है।

Oscars अवार्ड

अब एक बार फिर से Oscars का सीजन आ चुका है और रविवार को 96वां Academy Awards का आयोजन किया जाएगा। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में अवार्ड शो का आयोजन किया जाएगा। जहां फिल्म और मनोरंजन की दुनिया के कुछ प्रमुख नाम पिछले 12 महीनों के बेस्ट परफॉर्मेंस का जश्न मनाएंगे और अवार्ड दिए जाएंगे। वहीं दुनिया भर में इस शो का लोगों को इंतजार रहता है।


होस्टिंग

वहीं इस बार भी जिमी किमेल (Jimmy Kimmel) समारोह की शान बढ़ाएंगे और होस्ट करेंगे। अवार्ड सेरेमनी में लगातार दूसरे साल और कुल मिलाकर चौथी बार जिमी अवार्ड को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। नवंबर में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और ब्रॉडकास्टर एबीसी के जरिए जारी एक बयान में किमेल ने कहा था, "मैंने हमेशा ऑस्कर की ठीक चार बार होस्टिंग करने का सपना देखा था।"

पहले भी कर चुके हैं शो होस्ट

ऑस्कर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राज कपूर और कैटी मुलान ने किमेल को "सर्वकालिक महान ऑस्कर होस्ट में से एक" के रूप में सम्मानित किया, उनके "मानवता और ह्यूमर के सही मिश्रण" की प्रशंसा की। किमेल ने पहले 2017 में शो को होस्ट किया था। इसके बाद 2018 में उन्होंने होस्ट किया था। इसके बाद साल 2023 में वो एकेडमी अवार्ड्स में लौटे और उन्होंने फिर से एक बार होस्टिंग की। वहीं अब साल 2024 में भी वो होस्ट करने वाले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।