Oscars Awards का हर साल लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दुनिया भर के लोग इस एक दिन का इंतजार करते हैं क्योंकि इस दिन फिल्मी जगत से जुड़े दुनिया की बेहतरीन काम के लिए अवार्ड दिया जाता है। अब एक बार फिर से वक्त आ गया है, जब कलाकारों को ऑस्कर अवार्ड दिया जाएगा। वहीं इसकी होस्टिंग को लेकर भी अब एक अपडेट सामने आ चुका है। भारतीय दर्शक ऑस्कर शो को 11 मार्च को सुबह 4 बजे से लाइव देख सकते हैं। भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्नी+ हॉटस्टार पर इसको देखा जा सकता है।
