Oscars 2025 : अगले साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स का पूरा शेड्यूल जारी, नॉमिनेशन की डेट भी आई सामने, पूरी डिटेल

Oscars 2025 : एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी ने घोषणा की कि अगले साल पुरस्कार समारोह का आयोजन 2 मार्च 2025 (भारत में 3 मार्च) को होगा। एकेडमी ने 10 अप्रैल को पुरस्कार शो और नॉमिनेशन टाइमलाइन की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की

अपडेटेड Apr 11, 2024 पर 9:35 PM
Oscars 2025 : ऑस्कर अवॉर्ड्स को फिल्मों की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है।

Oscars 2025 : ऑस्कर अवॉर्ड्स को फिल्मों की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। अगले साल यानी 2025 में 97वां ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां दिए जाएंगे, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने आ गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी ने घोषणा की कि अगले साल पुरस्कार समारोह का आयोजन 2 मार्च 2025 (भारत में 3 मार्च) को होगा। एकेडमी ने 10 अप्रैल को पुरस्कार शो और नॉमिनेशन टाइमलाइन की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की। 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स हॉलीवुड के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में होंगे।

एकेडमी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

टाइमलाइन की घोषणा करते हुए एकेडमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अपने कैलेंडर पर मार्क करें! 97वां ऑस्कर रविवार 2 मार्च 2025 को होगा। नॉमिनेशन शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे।" ऑस्कर 2025 इस साल के शो की तरह शाम 7 बजे (ईएसटी) शुरू होगा। एबीसी अवार्ड शो का सीधा प्रसारण करेगा।


2024 में ओपेनहाइमर का रहा जलवा

2024 में क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' ने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीता। वहीं, सिलियन मर्फी ने बायोपिक में अमेरिकी भौतिक विज्ञानी जे ओपेनहाइमर की भूमिका निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता। इसके अलावा, ओपेनहाइमर में लुईस स्ट्रॉस की भूमिका निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपना पहला ऑस्कर पुरस्कार जीता।

ओपेनहाइमर को 13 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था और इसने बेस्ट एक्टर, बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर सहित सात अवॉर्ड जीते। एम्मा स्टोन ने बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही 'Poor Things' ने भी कई पुरस्कार जीते।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।