Oscars 2025 : ऑस्कर अवॉर्ड्स को फिल्मों की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। अगले साल यानी 2025 में 97वां ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां दिए जाएंगे, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने आ गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी ने घोषणा की कि अगले साल पुरस्कार समारोह का आयोजन 2 मार्च 2025 (भारत में 3 मार्च) को होगा। एकेडमी ने 10 अप्रैल को पुरस्कार शो और नॉमिनेशन टाइमलाइन की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की। 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स हॉलीवुड के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में होंगे।
