Oscars Nomination 2023: RRR का जलवा कायम, ऑस्कर 2023 के लिए Naatu-Naatu गाना हुआ नॉमिनेट

Oscars Nomination 2023: ऑस्कर 2023 डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में भारत की 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को भी ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। साथ ही डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को भी ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 8:12 PM
Story continues below Advertisement
Oscar Nomination 2023: ऑस्कर 2023 के लिए फिल्म RRR का नाटू-नाटू गाना हुआ नॉमिनेट

Oscars Nomination 2023: आखिरकार भारतीय फैंस का इंतजार खत्म हुआ और खुशखबरी सुनने को मिली है कि RRR फिल्म के नाटू-नाटू गाने (Naatu-Naatu Song) को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है। 95वें अकादमी पुरस्कार (95th Academy Awards) आधिकारिक बयान के मुताबिक, एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' का 'नाटु नाटु' ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में Oscars 2023 के लिए आधिकारिक रूप से नॉमिनेट हुआ है।

इसके अलावा ऑस्कर 2023 डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में भारत की 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को भी ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। साथ ही डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को भी ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया।

Oscar Nomination 2023: इस कैटेगरी में दूसरे नॉमिनेशन में शामिल हैं:


Tell it Like a Woman फिल्म से 'Applause'

Top Gun: Maverick फिल्म से 'Hold My Hand'

Black Panther: Wakanda Forever फिल्म से 'Lift Me Up'

Everything Everywhere All At Once फिल्म से 'This is a Life'

इस महीने की शुरुआत में, 'Naatu Naatu' ने Golden Globes 2023 में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था।

NTR jr, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। "RRR" बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए न सिर्फ बॉलीवुड से लेकर अब हॉलीवुड तक ढंका बजा रही है। फिल्म लगातार वैश्विक दर्शकों को अब भी लुभा रही है।

Golden Globe Award 2023: पूरी दुनिया पर छाया RRR का जादू, Natu-Natu को मिला बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड

एमएम कीरावनी ने नाटु-नाटु गाने को कंपोज किया है। काल भैरव व राहुल सिप्लिगुंज ने इसे गाया है। नाटु-नाटु के लिए ये तीसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। कीरावनी ने इस महीने की शुरुआत में गाने के लिए गोल्डन ग्लोब के साथ-साथ क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड जीता था। फिल्म ने एक और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड-बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी का खिताब जीता।

इसे पहले डैनी बॉयल की डायरेक्ट की गई 2008 की ब्रिटिश फिल्म ‘‘स्लमडॉग मिलियनेयर’’ का ‘‘जय हो’’, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में एकेडमी अवॉर्ड जीतने वाला पहला हिंदी गीत था। इसका संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया था और गुलजार ने लिखा था।

हॉलीवुड अभिनेता रिज अहमद और अभिनेत्री एलीसन विलियम्स ने यहां 95वें एकेडमी पुरस्कारों की 23 कैटेगरी के लिए नॉमिनेशन की घोषणा की। ऑस्कर के विजेताओं की घोषणा 12 मार्च को होगी।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 24, 2023 7:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।