Oscars 2022 : पहले थप्पड़...फिर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, कुछ ऐसे ऑस्कर में ‘छा गए’ Will Smith

Oscars 2020: फिल्मों की दुनिया में ऑस्कर का आयोजन फिल्मी कलाकारों के बीच में मक्का की तरह जाना जाता है

अपडेटेड Mar 28, 2022 पर 12:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीवी पर किया मजाक तो Will Smith को आया गुस्सा, होस्ट को मारा मुक्का

Oscars 2020: फिल्मों की दुनिया में ऑस्कर का आयोजन फिल्मी कलाकारों के बीच में मक्का की तरह जाना जाता है। इसका इंतजार हर कलाकार से लेकर आम लोगों को भी होता है। दुनियाभर से फिल्मी सितारें यहां आते हैं। यहां ऑस्कर में कई बार विवाद भी देखने को मिले हैं। कुछ ऐसा ही विवाद ऑस्कर समारोह के दौरान स्टेज पर देखने को मिला, जब मशहूर हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने शो के होस्ट और कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज में पर सबके सामने मुक्का मार दिया।

विल स्मिथ को आया गुस्सा

मशहूर हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ का शो के होस्ट और कॉमेडियन क्रिस रॉक को मुक्का मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो देखकर पता चल रह है कि क्रिस रॉक को विल स्मिथ ने अपनी पत्नी पिंकेट के बारे में मजाक करने की वजह से मुक्का मारा है। हालांकि, अभी इस बात का पता नहीं चला है कि यह सिर्फ मजाक था या विल स्मिथ ने सही में गुस्सा आने पर मुक्का मारा है।


 

ऑस्कर इतिहास में हैरान करने वाला वाक्या - वायरल हो रहा सोशल मीडिया पर वीडियो

वीडियो में देखकर पता चल रहा है कि क्रिस रॉक शो को होस्ट कर रहे हैं तभी विल स्मिथ अपनी सीट से उठकर आते हैं और स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को मुक्का मार देते हैं। पहले सभी को लगा ये मजाक है लेकिन विल स्मिथ के गुस्से को देखकर ऐसा नहीं लगता। ये ऑस्कर इतिहास में हैरान कर देने वाला वाक्या है।

क्रिस रॉक ने नहीं की शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्कर होस्ट होस्ट और कॉमेडियन क्रिस रॉक ने इस पूरे मामले में विल स्मिथ के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया है।

Oscars 2022: जेसिका चैस्टेन को मिला 'The Eyes of Tammy Faye’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।