Get App

OTT Releases: होली की शाम को और ज्यादा शानदार बनाएंगे ये फिल्में और वेब सीरीज, जानें इस वीकेंड OTT पर क्या हो रहा रिलीज

OTT Releases This Week: होली के मौके पर इस बार ओटीटी पर जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन से नए शो और फिल्में देखने को मिलेंगी!

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2025 पर 10:30 PM
OTT Releases: होली की शाम को और ज्यादा शानदार बनाएंगे ये फिल्में और वेब सीरीज, जानें इस वीकेंड OTT पर क्या हो रहा रिलीज
OTT: इस हफ्ते आपको ओटीटी पर बहुत सारे शानदार ऑप्शन मिलेंगे

OTT Releases This Week: होली के मौके पर ओटीटी पर इस बार एंटरटेनमेंट का धमाल मचने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिन्हें आप घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप होली के खास मौके पर अपने परिवार के साथ कोई मूवी या वेब सीरीज देखने का प्लान कर रहे हैं तो तैयार हो जाईए। इस हफ्ते आपको ओटीटी पर बहुत सारे शानदार ऑप्शन मिलेंगे।

नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर, ड्रामा, एक्शन और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर कंटेंट आने वाला है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते रिलीज होने वाली है।

बी हैप्पी

अभिषेक बच्चन की नई फिल्म बी हैप्पी होली के मौके पर 14 मार्च 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। ये एक सिंगल फादर शिव रस्तोगी (अभिषेक बच्चन) और उसकी बेटी धरा (इनायत वर्मा) की इमोशनल कहानी दिखाई गई है, जिसको रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही, नसर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी अहम रोल में नजर आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें