OTT Releases: होली से पहले ओटीटी पर आ रही ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, खूब चलेगा इनका जादू

OTT Releases This Week: मार्च के पहले हफ्ते में ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो आपके वीकेंड को और भी ज्यादा मजेदार बना देंगी। अगर आप घर पर बैठ कर कुछ नया देखना चाहते हैं, तो इस हफ्ते रिलीज होने वाली इन फिल्मों और वेब सीरीज तो मिस ना करें। आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या खास आने वाला है

अपडेटेड Mar 06, 2025 पर 4:16 PM
OTT: इस हफ्ते आपको कॉमेडी, एक्शन और रोमांस से भरपूर जबरदस्त कंटेंट देखने को मिलेगा

OTT Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, जिससे सिनेमा लवर्स को घर बैठे ढेर सारा एंटरटेनमेंट मिलता रहता है। मार्च के पहले हफ्ते में भी ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और  वेब सीरीज होने वाली है। इस हफ्ते  आपको ओटीटी पर कॉमेडी, एक्शन और रोमांस से भरपूर जबरदस्त कंटेंट देखने को मिलेगा। जो आपके वीकेंड को और भी ज्यादा खास बना देंगी।

इस हफ्ते ओटीटी पर नादानियां से लेकर गेम चेंजर जैसी कई बेहतरीन  फिल्में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनीलिव पर रिलीज होने वाली है।आइए जानते हैं इस हफ्ते इस हफ्ते जी5, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

गेम चेंजर


एक्टर राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' अब जल्द ही ओटीटी पर आने वाली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पहले यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी थी। अब 7 मार्च को हिंदी में जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है।

नादानियां

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान 'नादानियां' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। यह रोमांटिक फिल्म 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसमें खुशी कपूर उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक अमीर लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने कॉलेज में बॉयफ्रेंड होने का नाटक करने के लिए एक सीधेसाधे मिडिल क्लास लड़के को पैसे देकर साथ रखती है।

दुपहिया

इसी हफ्ते प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज 'दुपहिया' स्ट्रीम होगी। फैंस बेसब्री से इस वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। कहानी एक ऐसे गांव की है जहां पर 25 साल से कोई अपराध नहीं हुआ था। लेकिन गांव में एक दिन एक कीमती मोटरसाइकिल चोरी हो जाती है। इसके बाद पूरा गांव उसे खोजने में जुट जाता है। इस सीरीज को आप 7 मार्च से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

थंडेल

साई पल्लवी और नागा चैतन्य की फिल्म "थंडेल" थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। यह तेलुगु फिल्म श्रीकाकुलम के एक मछुआरे की कहानी है जिसे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मछली पकड़ते वक्त पाकिस्तानी सेना पकड़ लेती है। थंडेल फिल्म 7 मार्च से फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इसे तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखा जा सकता है।

रेखाचित्रम

रेखाचित्रम मलयालम थ्रिलर फिल्म एक सस्पेंड पुलिस अधिकारी विवेक गोपीनाथ की कहानी है। जुए के घोटाले में फंसने के बाद जब वह दोबारा ड्यूटी पर लौटता है तो उसे एक 40 साल पुराने एक अनसुलझे मर्डर के केस की जांच करने के लिए दिया जाता है। इस केस में पीड़ित की पहचान तक नहीं हो पाई है। आपके दिमाग को हिला देने वाली ये थ्रिलर फिल्म 7 मार्च से सोनी लिव पर तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम होगी।

Game Changer OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई ‘गेम चेंजर’, अब हिंदी में ओटीटी पर आजमाएगी किस्मत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।