जब क्रिकेट के मैदान में लगने लगे 'परिणीति भाभी जिंदाबाद' के लगे नारे, ये पब्लिक है-सब जानती है

Parineeti Raghav: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मोहाली स्टेडियम पहुंचे। यहां मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच IPL मैच देखा। इसके बाद मोहाली स्टेडियम में जो कुछ भी हुआ, शायद उन्होंने सोचा भी न होगा। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक साथ देखकर फैन्स चीखने लगे- परिणीति भाभी जिंदाबाद। खबर है कि दोनों लोग शादी करने वाले हैं

अपडेटेड May 05, 2023 पर 5:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई को सगाई करने वाले हैं

Parineeti Raghav: डेटिंग की अफवाहों के बीच परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा मोहाली में क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाते नजर आए। दिलचस्प बात ये रही कि परिणीति चोपड़ा को मोहाली के स्टेडियम में देखकर फैन्स ने 'परिणीति भाभी' जिंदाबाद के नारे लगाए। ये सब देखकर एक्ट्रेस बिल्कुल हैरान रह गईं। वीडियो में परिणीति फैंस को हाथ दिखाती हुई दिख रही हैं। परिणीति और राघव का वीडियो और कई फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। परिणीति के साथ राघव चड्ढा की मां भी मैच देखने पहुंची थीं। खबर है कि जल्द ही परिणीति और राघव शादी करने वाले हैं।

मोहाली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच IPL मैच खेला गया था। राघव चड्ढा काले रंग की शर्ट पहने थे। वहीं परिणीति चोपड़ा काले रंग का टॉप पहने हुए थी। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप लीडर राघव चड्ढा ने अब तब अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन यह कपल बीते कुछ समय में कई बार साथ नजर आ चुका है।

खूब लगे- परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारे


मैच के रोमांच के साथ जब स्टेडियम में दर्शकों ने परिणीति और राघव को देखा तो वे और भी उत्साहित हो गए। लोग परिणीति को देखकर ‘भाभीजी’ पुकारने लगे। ये सुनकर परिणीति भी शरमा गईं और मुस्कुरा दीं। पूरा स्टेडियम 'परिणीति भाभी' जिंदाबाद के नारे से गूंजने लगा। इस पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे। परिणीति तो ये सुनकर अपने सिर पर हाथ रख लेती हैं। अब लोगों ने भी इस वीडियो पर खूब मजे लिए हैं। एक ने कहा है- ये पब्लिक है भाई सब जानती है। बता दें कि परिणीति और राघव की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है।

In Pics: सगाई की अटकलों के बीच IPL मैच देखने पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, देखें तस्वीरें

जल्द हो सकती है सगाई

कई बार दोनों की शादी की डेट्स को लेकर खबरें आ चुकी हैं। एक बार फिर खबर है कि दोनों इस 13 मई को सगाई करने वाले हैं। वहीं, दोनों के परिवार की तरफ से अब इस रिश्ते को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि परिणीति और राघव की अप्रैल में रोका सेरेमनी हो चुकी है। हालांकि, परिणीति और राघव इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।