Parineeti Raghav: डेटिंग की अफवाहों के बीच परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा मोहाली में क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाते नजर आए। दिलचस्प बात ये रही कि परिणीति चोपड़ा को मोहाली के स्टेडियम में देखकर फैन्स ने 'परिणीति भाभी' जिंदाबाद के नारे लगाए। ये सब देखकर एक्ट्रेस बिल्कुल हैरान रह गईं। वीडियो में परिणीति फैंस को हाथ दिखाती हुई दिख रही हैं। परिणीति और राघव का वीडियो और कई फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। परिणीति के साथ राघव चड्ढा की मां भी मैच देखने पहुंची थीं। खबर है कि जल्द ही परिणीति और राघव शादी करने वाले हैं।
