काशी की गंगा आरती में लीन दिखे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, लोगों को आई विराट-अनुष्का की याद

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पवित्र गंगा आरती में भाग लिया। राघव के परिवार के साथ आरती में लीन दिखे जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा। परिणीति और राघव अपने परिवार के साथ आरती में शामिल हुई थी।

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 1:49 PM
Parineeti -Raghav: काशी की गंगा आरती में लीन दिखे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने आप सांसद पति राघव चड्ढा के साथ वाराणसी पहुंची थी। एक्ट्रेस ने काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लिया। आरती के दौरान एक्ट्रेस तालियों के साथ आस्था में डूबते हुए नजर आ रही है। परिणीति और राघव अपने परिवार के साथ आरती में शामिल हुई थी।

परिणीति और राघव के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो 10 नवंबर का है। जिसमें एक्ट्रेस ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही है वहीं उनके पति राघव चड्डा ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए है। इस वीडियो को देखकर लोगों को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की याद आने लगी।

वाराणसी में गंगा आरती में नजर आए परिणीति और राघव


रविवार रात को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आध्यात्मिक नगरी काशी में गंगा आरती का लुफ्त उठाते हुए देखा गया। ये कपल दुनिया भर में फेमस दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में शामिल हुए। आरती के दौरान कपल के साथ उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हुए। गंगा सेवा निधि संगठन के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कपल का गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। जोड़े को पारंपरिक उपहारों जैसे अंगवस्त्र,प्रसादम और एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। गंगा सेवा निधि संगठन गंगा नदी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए काम करती है।

 

कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिल्ली में अपने निवास पर पूज्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की मेजबानी की थी। आध्यात्मिक गुरु से इस जोड़े ने खुशी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद भी लिया।

फैंस को याद आए विराट-अनुष्का

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट किए है। इस दोनों को भक्ति में लीन देख लोगों को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की याद आ गई। एक यूजर ने कमेंट किया,"अनुष्का-विराट को कॉपी करता हुआ आम आदमी और एक आम औरत"। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं इनको पसंद करती हूं , लेकिन वीडियो शुरू होने के 5 सेकंड बाद ही मुझे लगा कि वह अनुष्का शर्मा बनने की कोशिश कर रही है।" आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का और विराट को एक भजन-कीर्तन में झूमते हुए नजर आए थे। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

2023 में हुई थी दोनों की शादी

24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर में आलीशान लीला पैलेस में परिणीति और राघव की शादी हुई थी। इस शादी में करीबी परिवार और दोस्तों को ही बुलाया गया था। परिणीति चोपड़ा की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को डिजिटल ही रिलीज किया गया था जिसको दर्शकों ने काफी पंसद किया।

दिव्या भारती की मौत पर 31 साल बाद इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, कहा- 'नीता ने गिरते हुए देखा था'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।