Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने आप सांसद पति राघव चड्ढा के साथ वाराणसी पहुंची थी। एक्ट्रेस ने काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लिया। आरती के दौरान एक्ट्रेस तालियों के साथ आस्था में डूबते हुए नजर आ रही है। परिणीति और राघव अपने परिवार के साथ आरती में शामिल हुई थी।
