Credit Cards

Parineeti Chopra: क्या 10 अप्रैल को होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई?, एक्ट्रेस का सामने आया बयान

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा AAP नेता राघव चड्ढा के साथ इसी हफ्ते के अंत में सगाई करने जा रही हैं। चर्चा है कि दोनों 10 अप्रैल को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि वह दिल्ली नहीं बल्कि लंदन जा रही हैं

अपडेटेड Apr 06, 2023 पर 11:31 AM
Story continues below Advertisement
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की पिछले काफी दिनों चर्चा हो रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो वह आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस बीच, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा AAP नेता राघव चड्ढा के साथ इसी हफ्ते के अंत में सगाई करने जा रही हैं। चर्चा है कि दोनों 10 अप्रैल को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि वह दिल्ली नहीं बल्कि लंदन जा रही हैं।

परिणीति चोपड़ा को बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस दिल्ली से वापस आ रही थी, जहां वह कथित तौर पर राघव चड्ढा से मिलने गई थी। एयरपोर्ट पर पैपराजी द्वारा क्लिक किए जाने पर परिणीति शरमा गईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक लंबा लाल स्वेटर और काले चमड़े की पैंट पहन रखी थी। उन्होंने अपने आउटफिट को ब्लैक बूट्स के साथ टीमअप किया था।

वायरल वीडियो में परिणीति इस दौरान पैपराजियों के सवालों का जवाब देती दिख रही हैं। वह कह रही हैं- लंदन जा रही हूं...। इस पर कुछ पैपराजी फिर सवाल करते हैं तो वह कहती हैं- ओहो, मैं आपको बोर्डिंग पास दिखाती हूं..। इस दौरान परिणीति काफी कूल दिख रही हैं। लोगों ने उनके इस अंदाज पर काफी कमेंट भी किया है।


एक ने कहा है- लड़का मिलते ही लड़कियों की रंगत ही बदल जाती है। एक अन्य ने लिखा, "आप शादी की तारीख की घोषणा कब कर रहे हैं?" तीसरे ने लिखा, "जल्दी शादी करो। आप दोनों एक साथ अच्छे लगते हैं।"

काफी दिनों से चर्चा में है कपल

बता दें कि परिणीति और राघव की सगाई की पिछले काफी दिनों चर्चा हो रही है। खबरों की मानें तो सगाई की रस्मे दिल्ली में होनी है, जहां परिणीति और राघव के परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार एवं दोस्तों के शामिल होने की बातें कही जा रही है। पिछले दिनों परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा भी अपनी फैमिली के साथ मुंबई पहुंची हैं। इसके बाद से ही ये चर्चा तेज हो गई है कि प्रियंका निक जोनस और बेटी मालती के साथ परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई हैं।

ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द करने वाले हैं शादी? AAP सांसद ने कपल को दी बधाई

कुछ दिनों पहले परिणीति और राघव एक साथ मुंबई में लंच और डिनर पर नजर आए। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लगातार साथ देखकर ये खबरें तुरंत फैल गई कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और शादी की तैयारी कर रहे हैं। राघव ने अपने रोमांस की अफवाहों पर पिछले दिनों चुप्पी तोड़ी थी। उनसे जब एक्ट्रेस और उनकी लगातार मुलाकातों के बारे में पूछा गया तो आप नेता ने कहा, "आप मुझसे राजनीति के सवाल करें, परिणीति के सवाल न करें।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।