Get App

Parineeti Chopra: क्या 10 अप्रैल को होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई?, एक्ट्रेस का सामने आया बयान

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा AAP नेता राघव चड्ढा के साथ इसी हफ्ते के अंत में सगाई करने जा रही हैं। चर्चा है कि दोनों 10 अप्रैल को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि वह दिल्ली नहीं बल्कि लंदन जा रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2023 पर 11:31 AM
Parineeti Chopra: क्या 10 अप्रैल को होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई?, एक्ट्रेस का सामने आया बयान
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की पिछले काफी दिनों चर्चा हो रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो वह आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस बीच, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा AAP नेता राघव चड्ढा के साथ इसी हफ्ते के अंत में सगाई करने जा रही हैं। चर्चा है कि दोनों 10 अप्रैल को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि वह दिल्ली नहीं बल्कि लंदन जा रही हैं।

परिणीति चोपड़ा को बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस दिल्ली से वापस आ रही थी, जहां वह कथित तौर पर राघव चड्ढा से मिलने गई थी। एयरपोर्ट पर पैपराजी द्वारा क्लिक किए जाने पर परिणीति शरमा गईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक लंबा लाल स्वेटर और काले चमड़े की पैंट पहन रखी थी। उन्होंने अपने आउटफिट को ब्लैक बूट्स के साथ टीमअप किया था।

वायरल वीडियो में परिणीति इस दौरान पैपराजियों के सवालों का जवाब देती दिख रही हैं। वह कह रही हैं- लंदन जा रही हूं...। इस पर कुछ पैपराजी फिर सवाल करते हैं तो वह कहती हैं- ओहो, मैं आपको बोर्डिंग पास दिखाती हूं..। इस दौरान परिणीति काफी कूल दिख रही हैं। लोगों ने उनके इस अंदाज पर काफी कमेंट भी किया है।

एक ने कहा है- लड़का मिलते ही लड़कियों की रंगत ही बदल जाती है। एक अन्य ने लिखा, "आप शादी की तारीख की घोषणा कब कर रहे हैं?" तीसरे ने लिखा, "जल्दी शादी करो। आप दोनों एक साथ अच्छे लगते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें