Salaar Vs Dunki: शाहरुख की 'डंकी' से होगा प्रभास की 'सालार' का मुकाबला, जानें किस दिन रिलीज हो रही हैं दोनों फिल्में

Salaar Vs Dunki: दिसंबर के अंत में शाहरुख खान की 'डंकी' (Dunki) और प्रभास की 'सालार' (Salaar) एक दूसरे से टकराने जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन दो बड़ी फिल्मों का टक्कर लगभग कंफर्म भी हो गया है। शुक्रवार को, होम्बले फिल्म्स ने ऐलान किया कि सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया। जिसमें प्रभास रफ लुक में दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में तलवार भी दिख रही है

अपडेटेड Sep 29, 2023 पर 5:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिसंबर के अंत में शाहरुख खान की 'डंकी' (Dunki) और प्रभास की 'सालार' (Salar) एक दूसरे से टकराने जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन दो बड़ी फिल्मों का टक्कर लगभग कंफर्म भी हो गया है

साल 2023 बॉलीवुड फिल्मों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा है। 'पठान', 'जवान', 'गदर-2', 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस की खिड़की को एक बार फिर से गुलजार कर दिया है। अब साल के आखिरी में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में टकराने जा रही हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और 'बाहुबली स्टार' एक्टर प्रभास की टिकट खिड़की पर टक्कर होने जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे शाहरुख और प्रभास

दिसंबर के अंत में शाहरुख खान की 'डंकी' (Dunki) और प्रभास की 'सालार' (Salaar) एक दूसरे से टकराने जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन दो बड़ी फिल्मों का टक्टर लगभग कंफर्म भी हो गया है। शुक्रवार को होम्बले फिल्म्स ने ऐलान किया कि सालार 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया। जिसमें प्रभास रफ लुक में दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में तलवार भी दिख रही है।


दो बड़े स्टार की होगी टक्कर

22 दिसंबर को सालार की रिलीज डेट आने के बाद से ही यह कंफर्म हो गया है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी और 'डंकी' की टक्कर होने जा रही है। इससे पहले 'सालार' की रिलीज डेट 28 सितंबर 2023 के लिए तय थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' से होने जा रहा था। हालांकि, बाद में पोस्ट प्रोडक्शन का हवाला देते हुए 'सालार' को पोस्टपोन्ड कर दिया गया था। सालार का डायरेक्शन 'KGF' फेम प्रशांत नील ने किया है। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और मीनाक्षी चौधरी भी नजर आने वाले हैं।

Harry Potter में डंबलडोर का किरदार निभाने वाले सर माइकल गैम्बन का निधन, 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | Moneycontrol Hindi

इस साल शाहरुख खान की तीसरी फिल्म होगी रिलीज

'पठान' और 'जवान' की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद शाहरुख खान अब साल की अपनी तीसरी फिल्म 'डंकी' लेकर फैंस के बीच नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार हिरानी ने किया है। वहीं, फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। फैंस को उम्मीद है कि 'किंग खान' की यह फिल्म भी कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ने में कामयाब रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।