साल 2023 बॉलीवुड फिल्मों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा है। 'पठान', 'जवान', 'गदर-2', 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस की खिड़की को एक बार फिर से गुलजार कर दिया है। अब साल के आखिरी में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में टकराने जा रही हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और 'बाहुबली स्टार' एक्टर प्रभास की टिकट खिड़की पर टक्कर होने जा रही है।
