प्रियंका चोपड़ा इस साल Met Gala में नहीं जाएंगी, जानिए क्या है इसकी वजह

Met Gala Red Carpet: प्रियंका चोपड़ा इस बार मेट गाला में नहीं जाएंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह इश बार किसको Met Gala के Red Carpet पर देखना चाहती हैं.. प्रियंका चोपड़ा का दिलचस्प जवाब जानने के लिए पढ़िए ये खबर

अपडेटेड Apr 21, 2024 पर 5:46 PM
Met Gala: प्रियंका चोपड़ा क्यों इस बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर नजर नहीं आएंगी

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल लेवल पर लगातार अपना दमखम दिखाती आ रही हैं। लेकिन ताजा खबर से उनके प्रशंसकों को थोड़ी निराशा हो सकती है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा इस साल होने वाले Met Gala में शामिल नहीं होंगी। Met Gala मशहूर फैशन इवेंट है जो अगले महीने मई में होने वाला है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि वह इस साल Met Gala इवेंट में शामिल नहीं होंगी। प्रियंका चोपड़ा की तरफ से मिली जानकारी में पता चला है कि वह अपनी अगली फिल्म में काफी बिजी हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह Zendaya को रेड कार्पेट पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस साल होने वाले Met Gala में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। प्रियंका ने कहा था, "मुझे ये भी नहीं पता कि कौन कौन Met Gala में जा रहा है। मैं इस साल Met Gala में नहीं जा रही हूं क्योंकि मैं अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हूं। लेकिन मुझे रेड कार्पेट पर लोगों को देखकर मजा आएगा।"

Met Gala पर किसका इंतजार करेंगी प्रियंका चोपड़ा


प्रियंका चोपड़ा से जब ये पूछा गया कि वो Met Gala के रेड कार्पेट पर किसे देखना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, "मुझे ये नहीं पता कि इस साल कौन Met Gala के रेड कार्पेट पर शामिल हो रहा है।" इस पर जब ये कहा गया कि Zendaya तो जरूर शामिल होंगी तो प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "वह अमेजिंग हैं और वह Zendaya को रेड कार्पेट पर जरूर देखना चाहेंगी।" प्रियंका चोपड़ा और Zendaya ने एकसाथ स्पाइडर मैन और Dune फिल्म में काम किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।