Get App

जब रणवीर इलाहाबादिया के शो में शामिल हुईं थी प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल ने यूट्यूबर को समझाया परिवार की अहमियत

Priyanka Chopra: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में उनके कमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणवीर के पॉडकास्ट में नजर आई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 8:19 AM
जब रणवीर इलाहाबादिया के शो में शामिल हुईं थी प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल ने यूट्यूबर को समझाया परिवार की अहमियत
इसी बीच रणवीर का एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणवीर के पॉडकास्ट में नजर आई थी

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इंडियाज गॉट लैटेंट में रणवीर इलाहाबादिया के पैरेंट्स रिलेशन पर कमेंट करने के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। हाल ही में यूट्यूबर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में शामिल हुए थे, जहां पर उन्होंने ये विवादित बयान दिया था। सोशल मीडिया पर इस समय रणवीर के कई वीडियो वायरल हो रहा है।

इसी बीच रणवीर का एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणवीर के पॉडकास्ट में नजर आई थी। इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस रणवीर को शोहरत के बावजूद परिवार के महत्व को समझाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो उस समय का है जब प्रियंका उनके पॉडकास्ट में गेस्ट बनी थीं।

परिवार पर प्रियंका ने क्या कहा

पॉडकास्ट में जब रणवीर ने प्रियंका से उनके करियर और परिवार के बीच बैलेंस बनाने पर सवाल करते हुए पूछा, "क्या आप अब भी फैमिली फंक्शन्स में जाती हैं? इतना फेम मिलने के बाद इसे बिना किसी झिझक के कर सकती हैं?" इस पर प्रियंका ने जवाब दिया, "तो आप कह रहे हैं कि मैं अपने भाई की शादी में डांस नहीं करूंगी? मेरे लिए परिवार सबसे जरूरी है। शोहरत सिर्फ मेरे काम का एक हिस्सा है, यह मेरी पहचान नहीं है। मैं सिर्फ मशहूर होने के लिए काम नहीं करती, बल्कि काम करती हूं और उसके साथ शोहरत आती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें