Get App

Allu Arjun: हमले के बाद घर छोड़ने पर मजबूर हुआ अल्लू अर्जुन का परिवार, गरमाता जा रहा है संध्या थियेटर का विवाद

Allu Arjun Family Leave Home : साउथ के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। बता दें कि रविवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने अल्लू अर्जुन के घर हमला भी किया। वहीं अब हमले के बाद एक्टर ने बड़ा कदम उठाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 1:19 PM
Allu Arjun: हमले के बाद घर छोड़ने पर मजबूर हुआ अल्लू अर्जुन का परिवार, गरमाता जा रहा है संध्या थियेटर का विवाद
प्रदर्शनकारियों के अल्लू अर्जुन के घर पर हमला करने के बाद एक्टर के पूरे परिवार को मजबूरी में अपना घर छोड़ना पड़ा है

Allu Arjun Family Leave Home: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है तो वहीं दूसरी तरफ संध्या थियेटर मामले में अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बता दें कि पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थियेटर में हुई भगदड़ के दौरान महिला की मौत मामले में लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

वहीं महिला की मौत को लेकर बीते रविवार को प्रदर्शनकारियों ने अल्लू अर्जुन के घर पर हमला बोल दिया, वहीं इस हमले के बाद एक्टर के पूरे परिवार को मजबूरी में अपनी घर छोड़ना पड़ा है।

घर छोड़ने पर मजबूर हुआ अल्लू अर्जुन का परिवार

बता दें कि 22 दिसंबर को, हैदराबाद में अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। ये प्रदर्शनकारी एक महिला, रेवती की मौत के लिए ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग कर रहे थे। 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में रेवती की मौत हो गई थी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुए थे। हमले के समय अल्लू अर्जुन घर पर नहीं थे, उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चे अंदर थे और बाद में बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। वहीं सोमवार को अल्लू अर्जुन का पूरा परिवार हैदराबाद के जुबली हिल्स के घर को छोड़ कर कही और रहने के लिए चले गए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें