Pushpa 2 OTT Release Date: नेटफ्लिक्स पर नए साल 2025 में इस डेट को आएगी पुष्पा 2, करोड़ों कमा चुकी है फिल्म

Pushpa 2 OTT Release Date: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में अभी भी कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बन रही है। अब जल्द ही यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 7:40 PM
Pushpa 2 OTT Release Date: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' अगले साल इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है

Pushpa 2 OTT Release Date: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के रिलीज होने के 14 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए जा रही है। 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म महज 14 दिनों में ही देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुली चल रही है। जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए है उनके लिए एक बड़ी खबर है। 'पुष्पा 2' के जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी फिल्म


पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। वहीं फैंस को इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने करोड़ो में पुष्पा 2 के डिजिटल अधिकार खरीदे है। लेकिन अभी तक मेकर्स की ओर से इसकी ओटीटी रिलीज की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज हो सकती है। बता दें कि किसी भी फिल्म के रिलीज के बाद उसको ओटीटी पर आने के लिए 40 से 50 दिन का टाइम लग जाता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म 9 जनवरी को ओटीटी पर दस्तक देगी या फिर फैंस को इसको देखने के लिए और इंतजार करना होगा।

अब तक कितनी हुई फिल्म की कमाई

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्‍पा 2' ने 14 दिनों के अंदर हिंदी वर्जन में कुल 607.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 972.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन की है। दुनियाभर में इस फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो यह फिल्म वर्ल्‍डवाइड में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर 1393.70 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। वहीं फिल्म ने व‍िदेशों में 233 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पुष्पा 2 फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है।

विक्रांत मैसी की बेस्ट फिल्में: 12th Fail से सेक्टर 36 तक, OTT पर देखिए उनकी बेहतरीन फिल्में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।