Get App

Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को मत करिए पुष्पा-2 का इंतजार, मेकर्स ने बताया घर बैठे कब देख सकेंगे अल्लू अर्जुन की ये फिल्म

Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। 'पुष्पा 2' के ओटीटी रिलीज को लेकर अफवाहें थी कि यह फिल्म 9 जनवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया कि अभी ओटीटी पर नहीं आ रही है। पुष्पा-2 के ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स ने साथ में बड़ा अपडेट भी दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2024 पर 1:30 PM
Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को मत करिए पुष्पा-2 का इंतजार, मेकर्स ने बताया घर बैठे कब देख सकेंगे अल्लू अर्जुन की ये फिल्म
Pushpa 2 OTT Release Update: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 56 दिनों से पहले किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू नहीं करेगी

Pushpa 2 OTT Release Update: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के रिलीज होने के बाद से ही कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के रिलीज होने के इतने दिनों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 16 दिनों में देश में 1000 करोड़ के आकड़े को पार कर लिया है।

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही फैंस को इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार था। हाल ही में यह भी खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन स्टारर यह फिल्म 9 जनवरी, 2025 को ओटीटी पर रिलीज होगी। लेकिन, फिल्म मेकर्स ने यह साफ कर दिया कि 56 दिन से पहले यह फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी।

9 जनवरी को ओटीटी पर नहीं रिलीज हो रही फिल्म

हाल ही में, पुष्पा 2: द रूल के प्रोडक्शन हाउस, मैथरी मूवीज ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक पोस्ट में साफ कहा की यह फिल्म 9 जनवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम नहीं हो रही है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "पुष्पा 2: द रूल फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में जो अफवाहें उड़ रही हैं। इस सबसे बड़े हॉलिडे सीजन में सिर्फ बड़े स्क्रीन पर सबसे बड़ी फिल्म 'पुष्पा 2' का मजा लें। यह 56 दिनों से पहले किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू नहीं करेगी। यह #WildFirePushpa सिर्फ दुनिया भर के सिनेमाघरों में है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें