आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) और बॉलीवुड अभिनेत्री परीणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज यानी शनिवार 13 मई को सगाई करने जा रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इन दोनों का सगाई समारोह आज यानी 13 मई को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस प्री वेडिंग फंक्शन में परिवार और करीबी दोस्तों समेत लगभग 150 मेहमान शामिल होंगे। अपनी कजन की सगाई में शामिल होने के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी आज दिल्ली पहुंच गई हैं।
दिल्ली में राघव चड्ढा के घर की बढ़ी रौनक
दिल्ली स्थित आप सांसद राघव चड्ढा के सरकारी आवास को इस मौके के लिए फूलों की रंगोली बना कर सजाया गया है। वहीं मुंबई में स्थित परीणीति चोपड़ा के अपार्टमेंट को भी लाइटों से सजाया गया है। परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, और सगाई की अफवाहों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है।
कई दिनों से चल रही थी डेटिंग की अफवाह
बता दें कि राघव चड्ढा और परीणीति चोपड़ा के डेटिंग की खबरें कई दिनों से मीडिया की सुर्खियां बटोर रही थीं। पिछले दिनों ये दोनों ही मोहीली में आपीएल के एक मैच में भी साथ नजर आए थे। वहीं पिछले कई दिनों से ऐसी अफवाहों का बाजार गर्म था कि ये दोनों जल्दी ही सगाई भी करने वाले हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने हाल के दिनों में कई बार एक साथ फोटो खिंचवाने के बाद डेटिंग की अफवाहों को हवा दी थी। इससे पहले, वे मुंबई के एक रेस्तरां में भी फोटो खिंचवा चुके थे और जब चड्ढा मार्च में दिल्ली हवाई अड्डे पर चोपड़ा को लेने आए थे। 34 साल की उम्र में राघव चड्ढा राज्यसभा में सबसे कम उम्र के सांसद हैं। वहीं 34 साल की परिणीति चोपड़ा को इश्कजादे, हंसी तो फंसी और लेडीज वर्सेज रिकी बहल जैसी फिल्मों में उनके रोल के लिए जाना जाता है।