क्या राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा करेंगे शादी? एक्ट्रेस का पुराना इंटरव्यू वायरल

Raghav Chadha- Parineeti chopra: आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी की चर्चा होने लगी है। हाल ही में दोनों एक जगह देखे गए थे। जिस पर आम आदमी पार्टी के नेता ने उन्हें बधाई दी है। इस बीच परिणीति चोपड़ा एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें मामला पूरी तरह से उल्टा नजर आ रहा है

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 10:37 AM
राघव चड्ढा के पास अपना कोई मकान नहीं है। उनके पास करीब 15 लाख रुपये बैंक में जमा है

Raghav Chadha- Parineeti chopra: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के बीच रिश्तों को लेकर इन दिनों बाजार गर्म है। दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। इस बीच दोनों लोग स्पॉट किए गए हैं। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता और लोकसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई दी है। इसके बाद ही राघव और परिणीति लाइमलाइट में आ गए। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि इस रिश्ते को लेकर अभी तक दोनों ओर से कई बयान नहीं आया है।

वहीं इस रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस से पूछा गया था कि क्या वह कभी किसी राजनेता को डेट करेंगी। जिसके जवाब में परिणीति ने कहा था, बहुत सारे हैं! समस्या यह है कि मैं किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती। बहुत अच्छे विकल्प हैं, लेकिन मैं किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती।

जानिए कैसे हुई दोनों की मुलाकात


कहा जा रहा है कि दोनों लोग लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की है। दोनों लोग एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों की लव स्टोरी हाल ही में शुरू हुई है। दोनों लोग पंजाब में मिले थे। परिणीति वहां शूट कर रही थी। तभी दोनों को मुलाकात हुई। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह रिलेशनशिप कितना पुराना है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों लोग 6 महीने से रिलेशन में हैं। फिलहाल उनके इंटरव्यू को सुनकर यही कहा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा राघव से शादी नहीं करेंगी। लेकिन यह इंटरव्यू काफी पुराना है। उस दौर में और अब काफी बदलाव आया है।

क्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं AAP सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा? वायरल हुआ वीडियो

राघव चड्ढा की संपत्ति

दोनों के रिश्तों की खबर जैसे ही फैली। लोग इंटरनेट में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के बारे में सर्च करने लगे। अगर राघव चड्ढा की संपत्ति के बारे में चर्चा करें तो उनके पास अपना निजी घर भी नहीं है। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 37 लाख रुपये की संपत्ति है। उन पर कोई कर्ज नहीं है। राघव के पास स्विफ्ट डिजायर कार है। उनके पास करीब 90 ग्राम ज्वैलरी है। उनके बैंक अकाउंट में कुल 14.57 लाख रुपये जमा हैं। इसमें ब्याज और क्लेम के तौर पर 9 लाख रुपये शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।