Raju Srivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को वर्क आउट करते समय आया हार्ट अटैक, दिल्ली के AIIMS में भर्ती

Raju Srivastava: पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आया है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 2:42 PM
Story continues below Advertisement
राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म डिवीजन बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

Raju Srivastava: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को दिल का दौरा पड़ा हैl उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl ताजा खबर आ रही है कि जिम में वर्कआउट करते हुए हुए उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू और PRO ने कॉमेडियन को हार्ट अटैक आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे।

राजू श्रीवास्तव की हो सकती है बायपास सर्जरी

राजू के PRO ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्टेबल है। जल्द ही उनका हेल्थ अपडेट दिया जाएगा। डॉक्टरों की टीम ने राजू की पिछली मेडिकल रिपोर्ट्स मंगवाई हैं। उसके आधार पर डॉक्टर्स उनकी बायपास सर्जरी करने का फैसला लेंगे। हालांकि, राजू लगातार फिट एंड फाइन रहें हैं। वो हमेशा जिम करते रहें हैं। राजू श्रीवास्तव के कई शो लाइनअप हैं। 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थे। राजू कई टेलीविजन शोज में काम किया हैl इसके अलावा वह कई कॉमेडी शो में भी नजर आ चुके हैंl


Bihar Government Formation LIVE: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं राजू

राजू श्रीवास्तव अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। सालों से राजू अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। राजू बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे और उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया। राजू ने अपना करियर स्टेज शोज से शुरू किया था। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। राजू श्रीवास्तव कई लोगों की नकल उतारते नजर आए हैं। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, लालू प्रसाद यादव जैसे कई लोग शामिल हैं। राजू श्रीवास्तव कॉमेडी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैl उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।