Raju Srivastava Health: राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी नाजुक! पीएम मोदी ने कॉमेडियन की पत्नी से की बात, मदद का दिया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी को फोन करके उनका हाल जाना और मदद का आश्वासन दिया। वह लगातार तीसरे दिन भी AIIMS के ICU में भर्ती हैं

अपडेटेड Aug 12, 2022 पर 3:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और अब वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं

Raju Srivastava Health: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी नाजुक है। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा है। वह लगातार तीसरे दिन भी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ICU में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। बाद में सीसीयू (Cardiac Care Unit) में भर्ती कराया गया। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

पीएम मोदी ने परिवार को दिया मदद का भरोसा


सूत्रों ने बताया कि बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और अब वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। राजधानी के एक जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। इस बीच, सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजू की पत्नी को फोन करके उनका हाल जाना और मदद का आश्वासन दिया।

राजू श्रीवास्तव के भाई अशोक श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया था कि वह जिम में नियमित वर्कआउट कर रहे थे और ट्रेडमिल पर दौड़ते समय, वह अचानक गिर गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद तुरंत उन्हें एम्स अस्पताल ले जाया गया।

46 घंटे से बेहोश हैं राजू

राजू श्रीवास्तव का इलाज एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। पिछले 46 घंटे से वह बेहोश हैं। पीएम मोदी के अलावा गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राजू श्रीवास्तव के परिवार से बात कर उनका हाल जाना।

श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं, लेकिन वह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले संस्करण में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉबे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ में शानदार एक्टिंग किया। श्रीवास्तव ने ‘बिग बॉस’ सीजन-3 में भी भाग लिया था। इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।